बिहार में अपराधी बेखौफ, समस्तीपुर में पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या, लोग आक्रोशित

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 7, 2023, 11:23 AM IST

समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े उप मुख्य पार्षद पति की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

Crime In Bihar: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं और आए दिन वारदातों की खबरें सामने आ रही हैं। अब समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े उप मुख्य पार्षद पति की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

bihar crime samstipur

समस्तीपुर में दिनदहाड़े हत्या

मृतक की पहचान रोसरा के उपमुख्य पार्षद बबीता देवी के पति अरुण महतो के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव को रखकर जमकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। मामला रोसरा थाना इलाके के रोसरा बाजार का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

End of Feed