बिहार में कोरोना की एंट्री... पटना में 2 मरीज मिले पॉजिटिव; सरकारी अस्पतालों में नहीं है फ्री Covid Test की सुविधा

बिहार के पटना में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। दोनों मरीजों में सर्दी, खांसी और सांस लेने में परेशानी के साथ अस्पताल पहुंचे थे। जिसके बाद उनका कोविड टेस्ट कराया गया, जहां वे पॉजिटिव पाए गए। दोनों मरीज तीन दिन बाद ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। बता दें कि फिलहाल पटना के सरकारी अस्पतालों में फ्री कोविड टेस्ट की सुविधा नहीं है।

Covid Case in Bihar: कोरोना वायरस ने अब बिहार में भी दस्तक दे दी है। प्रदेश की राजधानी पटना में कोरोना के दो मरीज सामने आए हैं। पारस अस्पताल में कोविड के ये मामले सामने आए हैं। जिनमें से एक मरीज ने कंकड़बाग के एक निजी लैब में जांच कराई थी। मरीज ने 22 मई को सैंपल दिया था। जिसकी रिपॉर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल दोनों मरीजों की हालत ठीक है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

Corona Virus

पटना में कोरोना केस (सांकेतिक फोटो)

14 महीने बाद पटना में कोरोना केस

पटना में करीब 14 महीने बाद कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। पारस अस्पताल के डॉक्टर प्रकाश सिन्हा ने बताया कि चार दिन पहले दो मरीज अस्पताल में आए थे, जिन्हें सर्दी, खांसी और सांस लेने में परेशानी थी। जिनमें से एक मरीज को ओपीडी स्तर पर देखा गया। वहीं दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। दोनों मरीजों के ऑक्सीजन स्तर में कमी होने के कारण उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें दोनों की रिपॉर्ट पॉजिटिव पाई गई। उन्होंने बताया कि दोनों भर्ती मरीज तीन दिनों में ठीक होकर अस्पताल से डिचार्ज हो गए हैं।

End of Feed