'मेरे विरोधी मुझे बम से उड़ाने की कर रहे साजिश', चिराग पासवान का सनसनीखेज दावा

Bihar Elections 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को बिहार में एक रैली में सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि उन्हें ''तोड़ने'' की कोशिश कर रहे उनके विरोधी बम से उड़ाने की ''साजिश'' कर रहे हैं। उन्होंने खुद को शेर का बेटा बताते हुए कहा कि वह झुकना नहीं जानते और उन्हें डराना नामुमकिन है।

Bihar Elections 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को बिहार में एक रैली में सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि उन्हें ''तोड़ने'' की कोशिश कर रहे उनके विरोधी बम से उड़ाने की ''साजिश'' कर रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष ने यह बयान मुंगेर जिले में दिया और अपने अलग हुए चाचा पशुपति कुमार पारस के अलावा लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर निशाना साधा। हालांकि, उन्होंने अपने किसी भी विरोधी का नाम नहीं लिया।

Chirag Paswan

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (फाइल फोटो)

हाजीपुर के सांसद ने कहा, ''कई लोग चिराग पासवान के 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' नारे से नाराज हैं, जो उनकी जातिवादी राजनीति की जड़ों पर प्रहार करता है। ऐसे लोगों ने सत्ता में रहते हुए राज्य को गरीबी और पिछड़ेपन में धकेला था और अब विधानसभा चुनाव से पहले, वे झूठे वादों से लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।''

End of Feed