कटिहार के स्कूल में लापरवाही की हद! सोते बच्चे को क्लास में छोड़ लगा दिया ताला, घंटों खिड़की में फंसा रहा मासूम

कटिहार के प्राथमिक विद्यालय ताजगंज फसिया में पढ़ाई के दौरान एक बच्चा सो गया। स्कूल के हेडमास्टर और अन्य स्टाफ बिना सभी क्लासरूम को चेक किए मेन गेट पर ताला लगाकर चले गए। जिस कारण बच्चा स्कूल में बंद हो गया। क्लासरूम से बाहर निकलने की कोशिश में वह खिड़की में फंस गया। उसका शोर सुन परिजन और स्थानीय लोगों ने स्कूल का ताला तोड़ बच्चे को बाहर निकाला।

Katihar News: बिहार के कटिहार जिले से एक हैरान करने वाली और लापरवाही भरी घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल में एक बच्चे को हेडमास्टर और स्टाफ ने गलती से क्लासरूम में बंद कर दिया। क्लासरूम में पढ़ाई के दौरान बच्चे को नींद आ गई और छुट्टी होने के बाद स्टाफ ने स्कूल में ताला लगा दिया। जिस कारण बच्चा घंटों तक क्लास में फंसा रहा और मदद के लिए चिल्लाता रहा। शाम को बच्चे के घर न पहुंचने पर परिजन स्कूल आए और उन्होंने बच्चे के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्कूल का ताला तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया।

Katihar school

कटिहार में स्कूल में बंद हुआ बच्चा

यह घटना कटिहार नगर निगम क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ताजगंज फसिया की है। जहां आम दिनों की तरह ही क्लास चल रही थी। इसी दौरान एक बच्चा पढ़ते-पढ़ते गहरी नींद में सो गया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद मेन गेट पर ताला लगा दिया गया है। इस दौरान स्कूल के हेडमास्टर मो. छोटू समेत स्कूल के अन्य स्टाफ ने ये भी नहीं देखा कि सभी बच्चे बाहर आ गए हैं या नहीं और अपने-अपने घर चले गए।

End of Feed