दिल्ली जल बोर्ड के नाम पर खेल रहा था गेम, CBI ने पटना से साइबर क्रिमिनल को दबोचा, ऐसे कर रहा था डेटा स्‍टोर

CBI ने साइबर धोखाधड़ी के संगीन मामले में पटना से बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दिल्ली जल बोर्ड के लोगो का इस्तेमाल कर फर्जी APK फाइल के माध्यम से लोगों को अपनी चाल का शिकार बनाया था। पुल‍िस ने आरोपी को 17 अप्रैल को पटना की अदालत में पेश किया था, जहां से उसे चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया और आज उसे दिल्ली की अदालत में पेश किया गया है।

CBI ने दिल्ली जल बोर्ड के लोगो के दुरुपयोग और साइबर धोखाधड़ी के गंभीर मामले में आरोपी बिट्टू कुमार को पटना से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने शिकायतकर्ता को फर्जी APK इंस्टॉल करने के लिए मनाया, जिससे उसने मालवेयर फैलाकर व्हाट्सएप अकाउंट और वित्तीय डेटा तक अवैध पहुंच बनाई। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डेबिट कार्ड बदलते समय बिट्टू कुमार को पकड़ा। साथ ही, पुल‍िस ने तीन स्थानों पर छापेमारी कर डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। आरोपी को आज दिल्ली की अदालत में पेश किया गया है।

End of Feed