Patna News: पटना में बुधवार की देर रात एक गंभीर घटना हुई। पटना के अटल पथ पर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे तीन पुलिसवालों को एक कार ने कुचल दिया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौड़ाना एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई। सूचना के तुरंत बाद पटना के एसएसपी अवकाश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। टक्कर मारने वाली गाड़ी को पुलिस ने जब्त किया है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया है।
गाड़ियों की जांच कर रहे पुलिसवालों पर कार चढ़ाकर भागा ड्राइवर
क्या है मामला
पटना के अटल पथ पर रात में लगभग 12 बजे के करीब पुलिसवाले वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। इस हादसे में एक दरोगा, एक एएसआई और एक महिला कांस्टेबल शामिल घायल हो गए। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है। हादसे में घायल हुई महिला कांस्टेबल कोमल कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये दोनों लोग हादसे के समय कार में सवार थे। अन्य दो पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। सीसीटीवी के आधार पर पूरे मामले की जांच में पुलिस लग गई है। पटना एसएसपी ने कहा पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
ड्राइवर की खोज जारी
इस घटना ने पुलिस विभाग में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है, क्योंकि यह एक गंभीर सुरक्षा उल्लंघन है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
