भाजपा के प्रचार रथ पर राजद कार्यकर्ताओं का हमला, चालकों को भी पीटा; मामले की जांच में जुटी पुलिस

रथ पटना से कटिहार जाने के लिए निकला था, बख्तियारपुर के पास एक होटल के पास सड़क किनारे रथों को पार्किंग में खड़ा कर ड्राइवर खाना खाने गए थे, उसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने रथों के स्क्रीन सहित अन्य उपकरणों पर लाठी-डंडों से हमला कर तोड़ दिया, इस दौरान तकरीबन आधे दर्जन प्रचार रथों में तोड़फोड़ की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत निकाले गए 'चलो जीते हैं' रथ में बुधवार को पटना के बख्तियारपुर के पास तोड़फोड़ हुई। पीएम मोदी के जन्मदिन से पहले बिहार बीजेपी ने मंगलवार को पटना से 243 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

Bakhtiarpur

भाजपा के प्रचार रथ पर राजद कार्यकर्ताओं का हमला

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि 'चलो जीते हैं' रथ पटना से कटिहार जाने के लिए निकला था, बख्तियारपुर के पास एक होटल के पास सड़क किनारे रथों को पार्किंग में खड़ा कर ड्राइवर खाना खाने गए थे, उसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने रथों के स्क्रीन सहित अन्य उपकरणों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान तकरीबन आधे दर्जन प्रचार रथों में तोड़फोड़ किया गया, उसके चालक को पीटा गया और बुरी तरह से प्रचार रथ को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। चालकों ने बताया कि वह अपनी-अपनी जान बचाकर भागे और इस दौरान उन पर डंडे पत्थरों से हमले होते रहे। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने संज्ञान भी लिया है।

End of Feed