Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राज्य की राजनीति में गहमागहमी बढ़ती जा रही है। अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजद प्रमुख लालू यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक विवादास्पद बयान दे दिया। दिलीप ने कहा कि उनके संस्कारों के कारण बिहार में अपराध और शराबखोरी के राक्षस पैदा हो रहे हैं। विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर हमला बोला है।
दिलीप जायसवाल ने राजद को बताया अपराध का जिम्मेदार (फाइल)
लालू यादव को बताया जिम्मेदार
उन्होंने भागलपुर के राजद जिला अध्यक्ष के शराब पीने वाले वीडियो का जिक्र करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। जायसवाल ने यह भी कहा कि राजद के नेता बिहार में बढ़ते अपराध के लिए जिम्मेदार हैं और लालू यादव के संस्कारों के कारण अपराधियों की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार एक तरफ एक अपराधी को साफ करती है उधर लालू यादव के संस्कार सौ राक्षस पैदा कर देते हैं।
विपक्ष ने किया पलटवार
इन बयानों से बिहार चुनाव से पहले की सियासत की आंच तेज हो गई है। इस पर राजद और कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी खुद राक्षस बनकर क्षेत्रीय दलों को खत्म करना चाहती है। उन्होंने बीजेपी को दंगाई पार्टी करार दिया और कहा कि उसे, जो खुद एक दंगाई पार्टी है उसे लालू यादव के बारे में ज्ञान देने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान की निंदा की और पार्टी के सर्वोच्च नेता होने के नाते नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की।
