Bihar Weather Today: गुड न्यूज! बिहार में गर्मी की छुट्टी, झमाझम बरसेंगे मेघ; 38 जिलों में जारी बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने पूरे बिहार में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस पूरे सप्ताह में बारिश की संभावना है।

Bihar Weather Today: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेल रहे बिहार के लोगों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनको राहत देने के लिए बारिश ने जो दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिनों गर्मी से बेहाल लोगों के चेहरे बारिश के नाम पर खिल उठे हैं। एसी, कूल के सहारे गर्मी काट रहे लोगों को अब गर्मी में बाहर निकलने से डरने की जरूरत नहीं है। यहां के लोग तेज हवाओं के साथ बारिश का लुत्फ उठा सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोग अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रखने और आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए हो रहे कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले सकते हैं। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

Bihar weather

बिहार वेदर न्यूज

बिहार में जारी बारिश का अलर्ट

बिहार में बारिश और आंधी का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग 18 जिलों में येलो तो 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

End of Feed