Bihar Weather Today: बिहार में लू का तांडव, इन शहरों में पारा 40°C के पार; बक्सर सबसे गर्म, जानिए आज मौसम का हाल

देश भर में गर्मी से बुरा हाल है। भीषण गर्मी और उमस भरी हवा से लोग परेशान हैं। ऐसे में बिहार में शनिवार का दिन सबसे गर्म रहा। पटना समेत कई जगहों पर लू के कहर से लोग परेशान रहे। यहां का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जानिए आज बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल-

Bihar weather today: देश भर में गर्मी से बुरा हाल है। भीषण गर्मी और उमस भरी हवा से लोग परेशान हैं। दिन-रात लोगों का ऐसा ही हाल है। पटना समेत पूरे बिहार में भी आग उगलती गर्मी से परेशान लोग बेहाल हैं। बिहार में हीटस्ट्रोक से कई लोगों की मौत भी हुई है। गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब बस बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मॉनसून से पहले बिहार में उमस भरी गर्मी अपने चरम पर है। वहीं शनिवार का दिन बिहार में सबसे गर्म रहा। पटना सहित कई इलाकों में लोग लू के तांडव से परेशान रहे। यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले 28 मई का पटना का पारा 42.8°C दर्ज किया गया था। वहीं पिछले एक सप्ताह के दौरान यहां का तापमान 7 डिग्री तक बढ़ा है। शनिवार को बक्सर 45.3°C के साथ सबसे गर्म रहा।

Today Weather

आज बिहार का मौसम

11 जून तक नहीं राहत के आसार

End of Feed