Bihar Weather 7-November: बिहार में बारिश के दिन लदे; अब पारा सामान्य से ऊपर, जानें कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-November-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? बिहार के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में बारिश का दौर खत्म होने के बाद मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अभी राज्य में पारा सामान्य से कुछ अधिक है लेकिन जल्द ही पारा गिरेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-November-2025: बिहार में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, फिलहाल राज्य में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है, यानी अभी ठंड बढ़ी नहीं है। सुबह-शाम हल्की ठंड और कोहरे का असर दिख रहा है, जबकि दिन के समय धूप खिली रहने से मौसम सुहाना बना है। गुरुवार को पटना समेत 13 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन अगले 3-4 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

bihar weather today patna mausam

बिहार में कब शुरू होगी कड़ाके की सर्दी

सुबह-शाम दिख रहा कोहरा

पटना सहित कई जिलों में सुबह और शाम हल्का कोहरा देखा जा रहा है, जिससे ठंड थोड़ी देर के लिए महसूस होती है। इस दौरान हवा की गति 9-14 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने के कारण मौसम में हल्का ठंडापन बना हुआ है। आने वाले दिनों में बिहार में न्यूनतम तापमान में और गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

End of Feed