Bihar Weather 30-November-2025: दिसंबर में तेजी से लुढ़केगा पारा, पछुआ दे रहा शीतलहर की आहट; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-November-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार से ठंड तेजी से बढ़ेगी और नया पश्चिमी विक्षोभ तापमान को नीचे धकेलेगा। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-November-2025: 2025 के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत के साथ ही बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से ठंड में तेज बढ़ोतरी होगी। उत्तर भारत में सक्रिय होने जा रहा नया पश्चिमी विक्षोभ तापमान को तेजी से नीचे धकेलेगा। अभी तक दिन में हल्की धूप लोगों को राहत दे रही थी, लेकिन अब आसमान में बादल छाने और कई जिलों में घना कोहरा बनने की संभावना है।

bihar weather today

बिहार में अब पड़ेगी जोरदार ठंड

सीजन की पहली बड़ी ठंड की दस्तक

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि दिसंबर की शुरुआत इस सीजन की पहली बड़ी ठंड लेकर आ रही है। न्यूनतम तापमान अचानक गिरने के आसार हैं और आने वाले दिनों में ठिठुरन और बढ़ सकती है। दूसरे सप्ताह तक कई इलाकों में पारा 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। राज्य सरकार ने बढ़ती सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग ने आगाह किया है कि दिसंबर से जनवरी तक हर साल गंभीर शीतलहर का प्रकोप रहता है और इस बार भी तापमान गिरावट की रफ्तार तेज है, इसलिए लोगों को बचाव के इंतजाम पहले से कर लेने चाहिए।

End of Feed