Bihar Weather: बिहार में मोंथा तूफान का असर, छठ के बाद बदेलगा मौसम; तेज हवाओं संग बारिश से बढ़ेगी ठंड

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-October-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आने वाले दिनों में मोंथा तूफान का असर देखने को मिल सकता है। जिसके प्रभाव से गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-October-2025: छठ महापर्व के बाद बिहार का मौसम करवट बदलने वाला है। बंगाली की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मोंथा गंभीर रूप ले चुका है। यह 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आगे बढ़ रहा है। मोंथा तूफान का प्रभाव बिहार के मौसम पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। जिससे कारण अगले 3 से 4 दिन प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद तापमान में भी कमी आएगी। जिससे ठंड बढ़ने की भी संभावना है। आइए जानते हैं कि बिहार में आज बारिश होगी या नहीं।

Bihar weather.

बिहार में मौसम का हाल

आज का मौसम कैसा रहेगा

बिहार में मंगलवार की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। दिन में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही हल्की धूप भी निकल सकती है। इस दौरान उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम बिहार में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। हालांकि कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हवा में नमी के चलते तापमान में गिरावट आने के भी आसार हैं। बिहार की राजधानी पटना में आज सूर्योदय 5:55 मिनट पर होगा और शाम को 5 बजकर 12 मिनट पर सूरज ढल जाएगा। पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

End of Feed