बिहार का मौसम 27-June-2025: बिहार के मानसून में आई तेजी, कई जिलों में भारी बारिश-ठनके का अलर्ट, कल भी जमकर होगी बरसात

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-June-2025 पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मानसून का असर बिहार में तेजी पकड़ता दिख रहा है। कई जिलों में आज भी अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से इस दौर से गर्मी से राहत तो है लेकिन उमस भी बढ़ गई है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-June-2025: बिहार में मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका है और राज्य के अधिकांश इलाकों में अगले कुछ दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पूर्वी भारत में बने चक्रवातीय परिसंचरण के कारण अगले तीन से चार दिनों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।

bihar weather 27 june

बिहार में आज भी बारिश का अलर्ट

कहीं राहत, कहीं उमस

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मुंगेर में सबसे अधिक 15.5 मिमी, वैशाली में 13.5 मिमी और मुजफ्फरपुर में 12.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना, भागलपुर, सहरसा और अररिया में मामूली बारिश देखी गई। गया में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और सहरसा में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भोजपुर में 41 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं रिकॉर्ड की गईं।

End of Feed