Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम की उठापटक जारी, कभी तेज बारिश-कभी उमस की मार; जानें आज का मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-August-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पटना समेत अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-August-2025: बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। प्रदेश के तीन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं पटना समेत अन्य जिलों में ठनका और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। प्रदेश में 2 दिन तक कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की भी उम्मीद है।

Bihar weather.

बिहार का मौसम

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बिहार की राजधानी पटना मंगलवार को उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि रात में अचानक मौसम बदला और आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जिससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। आज भी यहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं मुजफ्फरपुर में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जिले में 22 और 23 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा सीमांचल में भी एक दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।

End of Feed