Bihar Weather 2-November-2025: बिहार में ‘मोंथा’ तूफान का असर हुआ कमजोर, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD का आया अपडेट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2-November-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? बिहार के मौसम का पूर्वानुमान: मोंथा चक्रवात का असर बिहार में अब कमजोर पड़ चुका है। पिछले कुछ दिनों से चल रहा बारिश का दौर अब थम गया है। हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों को काफी हद तक साफ हो गए हैं। अब राज्य में ठंड बढ़ेगी। आइए जानते हैं बिहार के मौसम के बारे में क्या है IMD का पूर्वानुमान।

Bihar Ka Mausam Aaj 2-November-2025: बिहार में पिछले तीन दिनों से चल रहा बारिश का दौर अब थमता दिख रहा है। ‘मोंथा’ चक्रवाती सिस्टम के कमजोर पड़ने के बाद रविवार से राज्य के अधिकतर जिलों में मौसम सामान्य होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है।

bihar weather today patna barish

बिहार में मोंथा का असर खत्म, मौसम साफ रहेगा

किन जिलों में रहेगी बूंदाबांदी की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कटिहार और किशनगंज ऐसे दो जिले हैं, जहां आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं और बेहद हल्की बूंदाबांदी की गुंजाइश भी है। इन दोनों जिलों के लिए एहतियातन येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूरे बिहार में मौसम सामान्य और सूखा रहेगा। बाकी सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।

End of Feed