Bihar News: बिहार में कहीं सूखा-कहीं सैलाब, आज 4 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; इन जगहों पर बाढ़ के हालात

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-July-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज नालंदा, मुजफ्फरपुर, सारण और वैशाली में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसे कई चिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-July-2025: बिहार में मानसून ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते नदियां भी उफान पर आ गई है और कई जगहों पर पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। जिससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। आज भी कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने चार जिलों में रेड अलर्ट और 4 अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान थंडरस्टॉर्म और ठनका गिरने की भी संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Rain - AI

बिहार में बहुत भारी बारिश का अलर्ट (AI Image)

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में आज नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और सारण में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पटना, रोहतास, जहानाबाद, गया, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, अरवल, बांका, खगड़िया, दरभंगा, समस्तीपुर, नवादा, शेखपुरा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों ठनका गिरने का भी खतरा है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आज खराब मौसम को देखते हुए लोगों से घर में रहने और बिना वजह बाहर न निकले की सलाह दी गई है।

End of Feed