Bihar Ka Mausam 06-June-2025: बिहार के मौसम ने ली करवट, अब चार दिन सताएगी उमस भरी गर्मी, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-June-2025 पटना, गया, नालंदा, नवादा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बीते दिनों सुहावने मौसम के बाद अब बिहार में तापमान बढ़ने लगा है और गर्मी महसूस हो रही है। यहां तेज हवाओं और बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आगामी 4 दिनों तक भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा। मानसून के प्रवेश के बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-June-2025: बिहार में मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। यहां तापमान बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने लगी है और तेज हवाओं का दौर समाप्त हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो बिहार में आगामी चार दिनों तक भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। यहां 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। 90 प्रतिशत आर्द्रता होने के कारण उमस वाली गर्मी का भी सामना करना पड़ेगा। बिहार की राजधानी समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

सुहावने मौसम के बाद बिहार में बढ़ा तापमान

बीते कुछ दिनों से बिहार में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी था। सीमांचल क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन मौसम विभाग ने 6 जून से मौसम में बदलाव के साथ तापमान बढ़ने की संभावना जताई थी। मानसून से पहले बिहार में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान सीमांचल क्षेत्रों में हल्की बारिश या बौछार पड़ने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, पर उमस और बढ़ेगी।

End of Feed