Bihar Weather 05-November-2025: बिहार में पड़ने लगा कोहरा, पर कड़ाके की ठंड अभी भी दूर, जानें कब बदलेगा मौसम?

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-November-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। बिहार में फिलहाल सुबह और शाम के समय ही ठंड पड़ रही है। दिन में सर्दी का कोई एहसास नहीं है।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-November-2025: बिहार में मौसम बदलने लगा है, सर्दी के साथ ही अब कोहरे का भी आगमन हो चुका है। सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे, खेतों पर ओस की बूंदों और हवा में घुले ठंड के एहसास के साथ हो रही है। हालांकि अभी तक प्रदेश में दोपहर में ठंड महसूस नहीं हो रही है। सिर्फ सुबह और शाम में ही मौसम ठंडा बना हुआ है। जिसके कारण लोगों के गर्म कपड़े और रजाई-कंबल निकल आए हैं। फिलहाल नवंबर में मौसम सुहावना बना हुआ है। आइए जानते हैं कि आज बिहार में कैसा मौसम रहने वाला है।

bihar weather

बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह की शुरुआत हल्की ठंडक वाले मौसम के साथ हुई। गया, दरभंगा, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर समेत कई जगहों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया हुआ दिखा। जिससे विजिबिलिटी में गिरावट दर्ज की गई। दिन में धूप निकलने के साथ ही कोहरा भी छंट जाएगा। बिहार में आज अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed