Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-June-2025: बिहार में मौसम की चाल बदली हुई नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में तेज हवाओं का सिलसिला चल रहा है। यहां तेज हवाओं के साथ आज कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। बारिश और हवाओं से यहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने लगी है। लेकिन बता दें कि बिहार का मौसम एक बार फिर बदलने को तैयार है। यहां फिर गर्मी का कहर बरस सकता है। मानसून की दस्तक से पहले बिहार में गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिनों में प्रदेश का तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
बिहार का मौसम
बिहार में जारी आंधी बारिश का अलर्ट
बिहार की राजधानी पटना समेत आज सभी जिलों में मौसम विभाग ने विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। बिहार के पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिरोही, सीतामढ़ी, मधुबनी, सीवान, सारण, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, अरवल और बक्सर में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
इसके अलावा, कैमूर, रोहतास, गया, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल, अररिया और किशनगंज में तेज हवाओं और बारिश का ऑरेंडज अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
सीमांचल क्षेत्रों में झमाझम बारिश का अलर्ट
अभी बिहार में मानसून की एंट्री नहीं हुई है, लेकिन 10 से 12 जून तक दस्तक की संभावना जताई गई है। लेकिन इस बीच बिहार के सीमांचली इलाकों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से जिले के निवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी।
