Bihar Ka Mausam 03-June-2025: बिहार में जारी तेज हवाओं का दौर, 14 जिलों में बारिश की संभावना; जानें कब होगी मानसून की दस्तक

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03-June-2025 पटना, गया, नालंदा, किशनगंज में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: आज मौसम विभाग में बिहार के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन यहां दिन में अभी भी गर्मी महसूस की जा रही है। गर्म दिनों से राहत देने के लिए प्रदेश में जल्द मानसून की दस्तक होगी।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03-June-2025: बिहार में आज मौसम की चाल बदली हुई है। यहां दिन गर्म लेकिन रात में ठंडी हवाओं और बारिश के कारण ठंडक महसूस की जा रही है। लेकिन बारिश और तेज हवाओं का ये दौर भी केवल दो दिन का ही मेहमान है। क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हॉट डे का अलर्ट भी जारी किया है। उस दौरान 4 से 5 डिग्री तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि बिहार में मानसून की दस्तक 10 से 12 दिन में हो सकती है। उसके बाद यहां भारी बारिश का दौर शुरू होगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलेगी।

Bihar weather.

बिहार में जारी तेज हवाओं का दौर

बिहार के 14 जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसेगा पानी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के 14 जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, सिरोही, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, भोजपुर और पटना में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलेंगी और सीमांचल क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed