Bihar Weather: बिहार में आंधी, बारिश और वज्रपात से बिगड़ा मौसम का मिजाज, पटना सहित 9 जिलों में येलो अलर्ट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 05:33 PM IST

बिहार में मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने नौ जिलों के लिए अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है।

Bihar Weather: देश के कई हिस्सों में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है, लेकिन बिहार में मौसम अलग ही करवट लिए हुए है। यहां आज यानी शुक्रवार 12 अप्रैल को मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने राजधानी पटना सहित 9 जिलों में शुक्रवार शाम आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है।

Bihar rain

फाइल फोटो।

बिहार में येलो अलर्ट जारी

राजधानी पटना स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट भेजा है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है। पटना के कुछ हिस्सों में शुक्रवार शाम तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इसके अलावा नालंदा, जहानाबाद, रोहतास, आरा, औरंगाबाद, बांका, गया, जमुई और कैमूर जिलों में भी मौसम की चाल बिगड़ने की पूरी आशंका है। इस दौरान इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से मना किया गया है।

End of Feed