14 दिन की न्यायिक हिरासत में अनंत सिंह, PM मोदी ने किया पटना में रोड शो; NDA पर साधा तेजस्वी यादव ने निशाना
मोकामा में जन सुराज के कार्यकर्ता की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। देर रात दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि बिहार चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 121 सीटों पर होगा, दूसरे चरण के लिए 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को तय है। आगे के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें, चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर यहां लाइव मिलेगी।
जो NDA 20 साल में नहीं कर पाई मैं वो 20 महीनों में कर दूंगा - तेजस्वी यादव
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: यह हमारे लिए एक भावुक क्षण था - रविशंकर प्रसाद
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: बिहार के पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान लोगों ने पीएम मोदी के नाम के जयकारे और नारे लगाए
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: रोजगार कभी भाजपा का एजेंडा नहीं रहा - अखिलेश यादव
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: केंद्रीय मंत्री जीतन राम माझी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: कांग्रेस तब मानती जब अपने लिए उपमुख्यमंत्री का पद लेती - मनोज तिवारी
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अनंत सिंह
मोकामा से जदयू प्रत्याशी और बाहुबली नेता अनंत सिंह को जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद रविवार को पटना के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अनंत सिंह के वकील नवीन कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, क्योंकि उनका नाम एफआईआर में दर्ज है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह सहित कुल तीन व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि पुलिस ने रिमांड की कोई मांग नहीं की।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: जिस दिन केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, उस दिन हम नालंदा जैसी यूनिवर्सिटी खोलेंगे- राहुल
बिहार में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेगूसराय में अपनी जनसभा में कहा कि हमारा महागठबंधन बिहार में सत्ता में आएगा और हम आपको बेहतरीन शिक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से यह गारंटी दी कि जिस दिन केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, उस दिन हम नालंदा विश्वविद्यालय जैसी एक यूनिवर्सिटी खोलेंगे। ऐसी यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी जहां दुनिया भर से छात्र आकर दाखिला लेंगे और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करेंगे।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: अमित शाह बोले, आपका वोट बिहार को जंगलराज से बचाने के लिए होगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरपुर के बिशुनपुर सरैया में आयोजित सभा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 6 तारीख को मतदान करना है और यहां एनडीए के छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें एक मंत्री भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वोट केवल किसी को विधायक या मंत्री बनाने के लिए नहीं, बल्कि बिहार को जंगलराज से बचाने के लिए देना है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: कांग्रेस ने दूसरे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। कुल 40 नेताओं को इस सूची में जगह दी गई है, जो दूसरे चरण में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। कांग्रेस की ओर से जारी सूची में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर क्षेत्रीय स्तर के कई अनुभवी और लोकप्रिय चेहरे शामिल हैं। सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सबसे प्रमुख नाम हैं। ये सभी नेता चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के मुख्य संदेश को मतदाताओं तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और युवा नेता सचिन पायलट भी इस सूची में शामिल हैं। कांग्रेस ने इस बार अनुभवी और युवा नेतृत्व का संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: सचिन पायलट का रोहतास में रोड शो
कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट आज रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी संतोष मिश्रा के समर्थन में लगभग 15 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। यह रोड शो कोचस बाजार से शुरू होकर करगहर बाजार तक जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और जगह-जगह सचिन पायलट के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। रोड शो के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: चुनाव प्रचार के लिए आवास से रवाना हुए नीतीश
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: RJD नेता बोले, गिरफ्तारी में क्यों हुई देरी?
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: पटना में PM के रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आज पटना में प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम से पहले मोदी राज्य की राजधानी में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री का रोड शो शाम को दिनकर गोलंबर से शुरू होगा, जो ठाकुरबाड़ी रोड और बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के समीप उद्योग भवन तक जाएगा। बाद में मोदी तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: मोकामा के मामले पर क्या बोले पटना DM
पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि, "घटना को बहुत गंभीरता से लिया गया है। हम पिछले 48 घंटों से दिन-रात कैंप कर रहे हैं। स्थिति अब बिल्कुल सामान्य है। चूंकि यह चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा मामला है, इसलिए हमने हर पहलू से इसकी गहन जांच की है। इसमें शामिल सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कल 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और आज मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है... हमने उन लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है जो चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: अनंत सिंह गिरफ्तार
मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना SSP की टीम बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट पहुंची, जहां से बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार किया। इससे पहले सूचना आई थी कि अनंत सिंह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इसी क्रम में पटना SSP के नेतृत्व में पुलिस टीम एक्टिव हुई और अनंत सिंह को कस्टडी में ले लिया।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: राहुल गांधी आज बेगूसराय-खगड़िया में करेंगे जनसभा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बेगूसराय और खगड़िया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 2 November 2025 Live Updates: पटना में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो आज
प्रधानमंत्री मोदी आज आरा, नवादा और पटना में चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 5:30 से पटना में PM रोड शो की शुरुआत करेंगे।पंजाब के 50 वार्डों में स्थानीय निकाय चुनाव रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने 6 हफ्ते में दोबारा चुनाव का दिया आदेश
फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला
बाथरूम में थी 21 की साल की गर्भवती गुलफसा जब सीमापुरी में ढह गई इमारत, मलबे के नीचे से फोन मिलाकर मांगा पानी
दिल्ली बस गैंगरेप केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट ने तय किए आरोप, 24 अक्टूबर से शुरू होगा ट्रायल
Delhi News: सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 4, मलबे मे फंसे लोगों की तलाश जारी
© 2026 Times Horizon Private Limited