LIVE

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) : बिहार में दूसरे चरण में बंपर वोटिंग, 66.91 प्रतिशत हुआ मतदान; एग्जिट पोल में NDA को बहुमत

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में 122 सीटों पर 1302 प्रत्याशियों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो गई। मतदान खत्म होते ही विभिन्न एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए, जिसमें एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दिया। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बताया कि बिहार में कुल 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 1951 में राज्य में हुए पहले चुनाव के बाद से सर्वाधिक है। आयोग ने बताया कि राज्य के इतिहास में महिला मतदाताओं की संख्या भी सर्वाधिक रही। निर्वाचन आयोग ने बताया कि छह नवंबर को पहले चरण के मतदान में 61.56 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने 69.04 प्रतिशत मतदान किया। मंगलवार को हुए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में महिला मतदाताओं ने फिर से बड़ी संख्या में मतदान किया। महिला मतदाताओं की भागीदारी 74.03 फीसदी रही, जबकि पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 64.1 था। निर्वाचन आयोग ने कहा कि डेटा अनंतिम है और इसमें सेवा मतदाता और ट्रांसजेंडर मतदाताओं और डाक मतपत्रों का प्रतिशत शामिल नहीं है। इसमें रेखांकित किया गया है कि अंतिम आंकड़े ईसीआई इंडेक्स कार्ड के माध्यम से साझा किए जाएंगे।

Varsha KushwahaUpdated Nov 11, 2025, 22:15 IST
Follow on Google News

NOV 11, 2025 22:11 IST

बिहार में सबसे ज्यादा 66.91 प्रतिशत मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बताया कि बिहार में कुल 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 1951 में राज्य में हुए पहले चुनाव के बाद से सर्वाधिक है। आयोग ने बताया कि राज्य के इतिहास में महिला मतदाताओं की संख्या भी सर्वाधिक रही। निर्वाचन आयोग ने बताया कि छह नवंबर को पहले चरण के मतदान में 61.56 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने 69.04 प्रतिशत मतदान किया। मंगलवार को हुए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में महिला मतदाताओं ने फिर से बड़ी संख्या में मतदान किया। महिला मतदाताओं की भागीदारी 74.03 फीसदी रही, जबकि पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 64.1 था। निर्वाचन आयोग ने कहा कि डेटा अनंतिम है और इसमें सेवा मतदाता और ट्रांसजेंडर मतदाताओं और डाक मतपत्रों का प्रतिशत शामिल नहीं है। इसमें रेखांकित किया गया है कि अंतिम आंकड़े ईसीआई इंडेक्स कार्ड के माध्यम से साझा किए जाएंगे
NOV 11, 2025 18:48 IST

JVC Exit Poll के मुताबिक अंग क्षेत्र में NDA को बहुमत

अंग क्षेत्र- कुल सीट- 23
एनडीए 14
महागठबंधन 9
NOV 11, 2025 18:47 IST

JVC Exit Poll के मुताबिक सीमांचल में NDA को बहुमत

सीमांचल - कुल सीट: 24
एनडीए 10-11
महागठबंधन 9-13
जनसुराज 0-1
अन्य 1-3
NOV 11, 2025 18:44 IST

JVC Exit Poll के मुताबिक NDA को बहुमत

सीमांचल - कुल सीट: 24
एनडीए 10-11
महागठबंधन 9-13
जनसुराज 0-1
अन्य 1-3
NOV 11, 2025 18:44 IST

JVC Exit Poll के मुताबिक NDA को बहुमत

तिरहुत क्षेत्र
कुल सीट: 49

एनडीए 32-35
महागठबंधन 13-14
जनसुराज 0-1
अन्य 0-1
NOV 11, 2025 18:44 IST

JVC Exit Poll के मुताबिक NDA को बहुमत

भोजपुर 55 सीटें
NDA 27-31
महागठबंधन- 23-27
अन्य 0-1
NOV 11, 2025 18:44 IST

JVC Exit Poll के मुताबिक NDA को बहुमत

मिथिलांचल - 42 सीटें
एनडीए 31-32
महागठबंधन- 10-11

मगध क्षेत्र 50 सीटें
एनडीए 21-27
महागठबंधन- 23-29
NOV 11, 2025 18:43 IST

बिहार में एग्जिट पोल में NDA को बहुमत

बिहार चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद विभिन्न चुनावी सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं, जिसमें NDA की सरकार बनती दिखाई दे रही है।
NOV 11, 2025 18:26 IST

बिहार में 5 बजे तक 67.14% मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान समाप्ति पर करीब 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है: अधिकारी।
NOV 11, 2025 16:53 IST

राजस्थान: अंता सीट पर अपराह्न तीन बजे तक 64 प्रतिशत से अधिक मतदान

राजस्थान में बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया और अपराह्न तीन बजे तक 64 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वोट डाला।
एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और तीन बजे तक 64.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता उत्साहपूर्वक वोट डाल रहे हैं। सुबह नौ बजे तक लगभग 5.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
NOV 11, 2025 15:48 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: किशनगंज में सबसे अधिक मतदान 66.10

बिहार की किशनगंज विधानसभा सीट पर अब तक सबसे अधिक 66.10 मतदान हो चुका है, जो बदलाव के संकेत दे रहा है।
NOV 11, 2025 14:51 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: दूसरे चरण के मतदान पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

NOV 11, 2025 13:54 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: दूसरे चरण में अबतक 47.62% प्रतिशत हुआ मतदान

बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के 122 सीटों पर मतदान के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस बीच निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक 47.62% प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान जमुई में 50.91 प्रतिशत और सबसे कम मधुबनी में 43.39 प्रतिशत हुआ है।
NOV 11, 2025 13:44 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: अररिया के मतदान केंद्र पर बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों के बीच मारपीट

NOV 11, 2025 12:25 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार सुबह 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, किशनगंज जिले में सबसे अधिक 34.74 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि मधुबनी जिले का मतदान सबसे कम 28.66 प्रतिशत रहा।
NOV 11, 2025 11:16 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "चारों तरफ से केवल NDA ही दिख रहा है"

NOV 11, 2025 10:47 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: 122 विधानसभा सीट के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5326 मतदान केंद्रर शहरी क्षेत्र में जबकि 40073 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। लगातार मतदाता वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं।
NOV 11, 2025 09:59 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) Live Updates: प्रशांत किशोर ने की जनता से पहले चरण से ज्यादा वोट करने की अपील

आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दूसरे चरण के मतदान जारी हैं। इस बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता से दूसरे चरण में पहले चरण की तुलना में ज्यादा वोट देने की अपील की है।
NOV 11, 2025 09:52 IST

JDU नेता नीरज कुमार ने कहा 'आजाद हिंदुस्तान में पहली बार बिहार में बड़े पैमाने पर लोगों ने किया वोट'

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण पर JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, "आजाद हिंदुस्तान में पहली बार, बिहार में इतने बड़े पैमाने पर लोगों ने मतदान किया। मतदाताओं का रुझान नीतीश कुमार के पक्ष में NDA की सरकार बनाने का है। महिलाओं का मतदान प्रतिशत बहुत तेजी से बढ़ा है। मेरा अपना व्यक्तिगत अनुभव है कि पहली बार लोगों ने खुलकर कहा कि वे विकास को वोट दे रहे हैं... तेजस्वी यादव मौसम खराब होने पर तो घर से नहीं निकलते लेकिन अब हार का ठिकड़ा EVM पर फोड़ रहे हैं..."
NOV 11, 2025 08:21 IST

बिहार चुनाव न्यूज Live: बिहार सरकार में मंत्री और हरसिद्धि सीट से BJP उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने किया वोट