बिहार शिक्षक भर्ती: CTET के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, डोमिसाइल रूल खत्म करने के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 1, 2023, 07:02 PM IST

Bihar Teacher Recruitment : बिहार शिक्षक भर्ती में अधिवास नियम (Domicile Rule) समाप्त होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सीटीईटी के अभ्यर्थियों पर बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी भर्ती में अधिवास नीति (Romicile policy ) लागू करने की मांग कर रहे हैं।

Bihar Teacher Recruitment: बिहार शिक्षक भर्ती में दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने की अनुमति देने के सरकार के फैसला का बिहार में जोरदार विरोध हो रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले बिहार के अभ्यर्थियों ने पटना में इसका विरोध प्रदर्शन किया। बिहार पुलिस ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया। क्योंकि वे अधिवास नियम (Domicile Rule) समाप्त होने को लेकर पटना में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी भर्ती में अधिवास नीति (Domicile policy ) लागू करने की मांग कर रहे हैं। मध्य पटना स्थित डाक बंगला चौराहे पर युवाओं और युवतियों ने जमकर प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बलप्रयोग किया और हंगामा कर रहे कुछ अभ्यर्थियों को हिरासत में भी लिया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई सरकार की उदासीनता को दर्शाती है। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उन्होंने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) और बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (बीटेट) जैसी परीक्षाएं पास की हैं। एक अभ्यार्थी ने कहा कि क्या इन लोगों को शर्म नहीं आती? हम पढ़े-लिखे लोग हैं और अपनी जायज मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। फिर भी ये बल प्रयोग कर रहे हैं और हमें गिरफ्तार कर रहे हैं जैसे कि हम अपराधी हैं।

Bihar Teachers Recruitment, Domicile Rules in Bihar Teachers Recruitment

Bihar Teachers Recruitment: अधिवास नियम समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन

पुलिस ने अभ्यर्थियों पर की कार्रवाई

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कोतवाली नुरुल हक ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। वे सड़कों पर उतर रहे हैं, जिससे ट्रैफिक जाम हो रहा है, स्कूली छात्रों को रोका जा रहा है और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए उन्हें जेल जाना होगा। पुलिस उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठियां बरसाकर हटाई। यह धरना प्रदर्शन बिना प्रशासन की अनुमति के किया जा रहा था। हम प्रदर्शनकारियों को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि जो भी वे कर रहे हैं गलत है। बल प्रयोग अंतिम उपाय रहा है। हिरासत में लिए गए पुरुषों और महिलाओं की संख्या के सवाल पर पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि फिलहाल हम संख्या बताने की स्थिति में नहीं हैं। हम इस पर काम करेंगे और प्रभावित इलाके में कानून-व्यवस्था बहाल होने के बाद ज्यादा जानकारी दी जाएगी।

End of Feed