चल हट...भतीजे चिराग पासवान का नाम सुनते ही भड़क गए पशुपति पारस, बता दिया अलग खून; देखिए Video

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 9, 2023, 11:22 PM IST

Bihar New: बिहार में पत्रकारों ने जब केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस से उनके भतीजे चिराग पासवान से जुड़ा हुआ एक सवाल पूछा तो वो आपे से बाहर हो गए। उन्होंने कहा कि 'अरे यार चिराग पासवान की बात मत करो। उन्होंने पत्रकार को भी डांट दिया।

Bihar New: बिहार में रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी पार्टी लोजपा दो हिस्सों में बंट गई थी। एक हिस्सा रालोजपा चाचा पशुपति कुमार पारस को और दूसरा हिस्सा लोजपा (रामविलास) के रूप में बेटे चिराग पासवान को दिया गया। लेकिन चाचा-भतीजे के बीच शुरू हुई राजनीतिक विरासत की जंग अब और भी बढ़ती जा रही है।यही वजह है कि रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान का नाम सुनते ही पशुपति पारस भड़क गए।

पशुपति पारस फिलहाल केंद्रीय मंत्री हैं। उनकी पार्टी केंद्र की बीजेपी सरकार को समर्थन दे रही है। पशुपति रविवार को एक कार्यक्रम में मोकामा पहुंचे थे। इधर, जब पत्रकारों ने जब चिराग का नाम लिया तो यह सुनते ही वह भड़क गए।

End of Feed