बिहार की राजधानी पटना में बिहार इंटेलेक्चुअल फॉर्म के बैनर तले केसरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में कई दिग्गजों को सम्मानित किया गया, इसमें लोकप्रिय टीचर खान सर (Khan Sir) के अलावा शारदा सिन्हा (Shard Sinha)और कुछ अन्य विभूतियों का सम्मान किया गया, इस मौके पर खान सर बेहद अभिभूत नजर आए।
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण की जयंती पर इस सम्मान को दिया गया है, छात्रों के सबसे बेहद लोकप्रिय शिक्षक खान सर को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शारदा सिन्हा, खान सर सहित चिकित्सा, शिक्षा, समाज सेवा एवं कारोबार जगत में बिहार का नाम रोशन करने वाले विभूतियां को केसरी सम्मान से नवाजा।
खान सर की एक झलक पाने के लिए बेताब
युवा और छात्र खान सर की एक झलक पाने के लिए बेताब हो गए और उनके साथ सेल्फी खिंचाने को बेताब दिखे, गौर हो खान सर की लोकप्रियत बहुत ज्यादा है।
