Bihar Nagar Nigam Election: कौन हैं मेडिकल छात्रा सन्नू कुमारी, जिसने 5 बार के सांसद की पत्नी को हरा दिया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 30, 2022, 09:12 PM IST

Bihar Nagar Nigam Election: बिहार नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज वोटों की गिनती की गई। बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 665 उम्मीदलारों के भाग्य का फैसला हुआ। इसमें 1529 वार्ड पार्षद, 68 मुख्य पार्षद व 68 उप मुख्य पार्षद चुने गए हैं। इस चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर का भी चुनाव हुआ।

Bihar Nagar Nigam Election: बिहार नगर निगम चुनाव का रिजल्ट आ गया है। इस चुनाव में कई जगहों पर भारी उलट फेर हुआ है। जिसका शिकार कई दिग्गज नेता और उनके परिवार बने हैं। सबसे चौंकाने वाला नतीजा अररिया जिले के नरपतगंज नगर पंचायत का आया है। यहां एक मेडिकल की छात्रा सन्नू कुमारी ने पांच बार के सांसद की पत्नी को हरा दिया है।

sannu kumari

बिहार की सन्नू कुमारी से जीता निगम का चुनाव

कौन हैं सन्नू कुमारी

सन्नू कुमार पासवान परिवार से आती हैं और दरभंगा मेडिकल कॉलेज की छात्रा हैं। इनके पिता एक शिक्षक और मां आंगनबाड़ी सेविका हैं। सन्नू कुमारी अभी मेडिकल के प्रथम वर्ष की ही पढ़ाई कर रही हैं। इसी बीच चुनाव आया और वो चुनावी मैदान में कूद गईं।

End of Feed