Bihar Murder News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमुईया मोड़ पर रहने वाली 55 वर्षीय महिला चंदा देवी की हत्या हो गई। अपराधियों ने महिला को घर में घुसकर गोली मार दी। उमाशंकर प्रसाद की पत्नी चंदा देवी घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
सांकेतिक फोटो (istock)
सुबह जब ग्रामीणों को इस वारदात की जानकारी मिली, तो वे बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही तुरकौलिया थाना पुलिस, डीएसपी दिलीप कुमार और एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
खिड़की से मारी गोली
घटना के वक्त महिला घर में सो रही थी। तभी अज्ञात हमलावरों ने खिड़की से महिला को गोली मार दी। महिला को सीने में गोली लगी और पीठ से बाहर निकल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अब तक हत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और बहुत जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
