Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदला मिजाज; धूप, उमस और बारिश की मिली-जुली चाल, इन जिलों में अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 June पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मौसम ने करवट ले ली है और कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पटना, गया और मुजफ्फरपुर में फिलहाल धूप खिली है, लेकिन शाम तक फुहारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए उमस और बदलते मौसम पर नजर रखने की सलाह दी है। आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा की गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 June 2025: बिहार में आज सुबह से ही मौसम ने करवट ली है। पटना में आंशिक बादलों के बीच तेज धूप देखने को मिल रही है और फिलहाल बारिश थमी हुई है। हालांकि, आज शाम तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। गया और मुजफ्फरपुर में भी फिलहाल धूप खिली हुई है, वहीं पूर्वी हवाओं का असर लगातार बना हुआ है। शनिवार, 28 जून को बिहार के 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इनमें से 6 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जबकि पटना समेत 7 जिलों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के 25 जिलों में हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है।

Bihar Today's Weather Update

बिहार में आज का मौसम

ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जहां बारिश नहीं हो रही है, वहां उमस लोगों को परेशान कर रही है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 28 जून से 2 जुलाई के बीच अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 30 जून से 1 जुलाई के बीच बिहार के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा संभव है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आर्द्रता सुबह के समय 90 से 95 प्रतिशत तक और दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक पूर्वी हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, उसके बाद पछुआ हवाओं के चलने की उम्मीद है।

End of Feed