बिहारः नीतीश से कुशवाहा ने तोड़ लिया नाता, टाटा बोल बनाई नई पार्टी; कहा- CM के पास कुछ नहीं, पूरी जायदाद रख दी गिरवी

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 20, 2023, 02:58 PM IST

हालांकि, वह यह भी बोले थे- वह (नीतीश) चीजों को ऐसा बना रहे हैं, जिससे उनकी प्रासंगिता नहीं रहेगी। वह कहने के बावजूद नहीं संभल रहे। उन्हें बताना चाहिए कि आरजेडी से डील क्या हुई है?

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सीनियर नेता उपेंद्र कुशवाहा ने मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खट-पट के बीच सोमवार (20 फरवरी, 2023) को पार्टी को टाटा कह दिया। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान अपनी नई सियासी पारी से जुड़ा ऐलान भी किया। वह इसके जरिए नए सिरे से काम करेंगे। दोपहर दो बजे पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश के हाथों में अब कुछ नहीं है। उन्होंने पूरी जायदाद गिरवी रख दी है। जदयू को अलविदा कहने के बाद कुशवाहा ने एमएलसी पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने इसके साथ ही अपनी नई पार्टी का नाम भी बताया जो कि राष्ट्रीय लोक जनता दल है, जबकि पहले उनकी पार्टी का नाम रालोसपा (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) था।

उन्होंने इससे पहले हिंदी चैनल एबीपी न्यूज से कहा था कि उनका मोहभंग (नीतीश से) जैसा कुछ नहीं है। अगर वह कहीं जाएंगे तो क्या अनुमति लेकर जाएंगे...कौन कहां जाता है और कहां नहीं, इसकी खबर नहीं रखनी चाहिए। सीएम नीतीश कुछ लोगों से घिरे हैं। कुशवाहा के मुताबिक, "हम व्यक्तिग अपमान झेल सकते हैं, पर जब जनता के साथ धोखा होता है तब दिक्कत होती है। पार्टी (जदयू) ही बर्बाद हो जाएगी तब विरासत कैसे बचेगी?"

End of Feed