चुनाव से पहले बिहार सरकार का बड़ा तोहफा, हर घर को 100 यूनिट तक मुफ्त मिलेगी बिजली

विधानसभा चुनावों के पहले बिहार की जनता के लिए एक और तोहफा आने वाला है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी आई है कि बिहार सरकार लोगों को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने वाली है। ऊर्जा विभाग ने इस जरूरी प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। कैबिनेट की अगली बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा, जिसके बाद इसकी घोषणा होगी।

Bihar News: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और सरकार एक के बाद एक योजनाओं और सुविधाओं की झड़ी लगाते जा रही है। इसी कड़ी में बिहार की नीतीश सरकार राज्य के लोगों को एक बिजली के बिलों में बड़ी राहत देने जा रही है। चुनावी साल में सरकार ने आम जनता को ध्यान में रखते हुए 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना तैयार की है। ऊर्जा विभाग द्वारा तैयार इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को वित्त विभाग से भी मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्द ही इसे कैबिनेट बैठक में पेश कर अंतिम स्वीकृति दी जाएगी।

nitish kumar

बिहार में मुफ्त मिलेगी 100 यूनिट तक बिजली (फाइल फोटो| PTI)

बिजली उपभोक्ताओं को राहत

सूत्रों के अनुसार, नीतीश सरकार की यह योजना सीधे तौर पर लाखों बिजली उपभोक्ताओं को राहत देगी। राज्य के हर परिवार को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे खासतौर पर निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी।

End of Feed