Bihar : इस उम्र के बुजुर्गों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बैंक खाते में क्रेडिट होंगे 1100 रुपये; क्या है नीतीश सरकार का प्लान?

बिहार सरकार राज्य के 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ देगी। इसके तहत अब 400 की जगह उन्हें 1100 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने सामाजिक न्याय और जनकल्याण को हमेशा प्राथमिकता दी है। इसी सोच का एक सशक्त उदाहरण है सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, जो प्रदेश के बुजुर्ग नागरिकों के लिए आर्थिक सुरक्षा की मजबूत ढाल बनी है। खासकर 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को यह योजना सम्मानजनक जीवन जीने का हक दिला रही है।

CM Nitish Kumar

सीएम नीतीश कुमार (इमेज क्रेडिट-ट्विटर NitishKumar)

वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा : सीएम

नीतीश सरकार के मूलमंत्र ‘बुजुर्गों की सेवा-समाज की असली सेवा’ के तहत राज्य के 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के कुल 13 लाख 43 हजार 311 वृद्ध पेंशनधारक के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक होगा, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से राशि उनके बैंक खातों में भेजेंगे। यह पहली बार होगा कि जब लाभार्थियों को 400 रुपये की जगह 1100 रुपये यानी करीब तीन गुना बढ़ी हुई पेंशन की राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि “वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा है और उनका सम्मानजनक जीवनयापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।“

End of Feed