EVM में 25 हजार वोट लोड होने के दावे में कितनी सच्चाई? EC ने RJD नेता के बयान पर कही ये बात

चुनाव आयोग ने राजद नेता जगदानंद सिंह के उस दावे को गलत बताया है, जिसमें उन्होंने हर ईवीएम में 25 हजार वोट पहले से लोड होने की बात कही थी। आयोग ने स्पष्ट किया कि एक ईवीएम की अधिकतम क्षमता केवल 2,000 वोट की होती है, इसलिए ऐसा दावा तकनीकी रूप से असंभव है।

पटना : चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह के उस बयान को पूरी तरह गलत करार दिया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि बिहार चुनाव में हर ईवीएम में पहले से 25 हजार वोट लोड थे। आयोग ने स्पष्ट किया कि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की अधिकतम तकनीकी क्षमता 2,000 वोट से अधिक नहीं होती, ऐसे में 25 हजार वोट पहले से भरे होने का दावा न केवल असंभव है बल्कि पूरी तरह भ्रामक भी है।

EVM

प्रतीकात्मक फोटो

चुनाव आयोग का स्पष्ट जवाब

चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रतिक्रिया में कहा गया कि EVM को लेकर इस तरह के दावे न तो तकनीकी रूप से संभव हैं और न ही व्यावहारिक। आयोग ने बताया कि मशीनें सुरक्षित प्रक्रिया के तहत कई चरणों में परीक्षण से गुजरती हैं और किसी भी प्रकार की प्री-लोडेड वोटिंग जैसी स्थिति की कोई गुंजाइश नहीं होती।

End of Feed