बिहार के सहरसा जिले से शादी के नाम ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों को सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को विराटपुर गांव में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बिहार में फर्जी शादी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ (फोटो - Canva)
शादी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका गया, जिसमें 10 लोग सवार थे। पूछताछ के दौरान दो पुरुष भागने में सफल रहे, जबकि अन्य को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह फर्जी शादी के नाम पर ठगी कर रहा था। गिरोह के सदस्य भोरीलाल, जगदीश प्रसाद और विनोद कुमार बिहार के पस्तपार में अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे।
पहले भी दे चुके हैं ठगी की वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि कटिहार के रामबालक महतो से संपर्क किया और उसकी पत्नी पूजा देवी से फर्जी शादी करवाई। पूजा ने रामबालक से 15,000 रुपये नकद और 20,000 रुपये फोन पे के माध्यम से लिए। इसके बाद गिरोह ने उससे और 30,000 रुपये की मांग की। जब रामबालक ने पैसे देने से इनकार किया, तो गिरोह ने उसे सुनसान जगह ले जाकर मारपीट करने की योजना बनाई।
पुलिस की सतर्कता से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह में शामिल महिलाएं पहले भी इसी तरह की ठगी कर चुकी थीं। पुलिस ने बताया कि अजय कुमार और एक अन्य सदस्य फरार हो गए हैं, और उनकी तलाश जारी है। सभी गिरफ्तार सदस्यों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
