पटना

Bihar Chimney Blast: बिहार में बड़ा हादसा! चिमनी में हुआ ब्लास्ट, 6 की मौत, 24 घायल; 20 लापता

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 2, 2023, 02:49 PM IST

Bihar Chimney Blast: बिहार के रक्सौल में चिमनी ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में कम से कम आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई है।

Image

बिहार में चिमनी ब्लास्ट (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Bihar Chimney Blast: बिहार में एक चिमनी के ब्लास्ट करने की खबर है। इस घटना में कम से कम छह लोग मारे गए हैं। साथ ही 24 से ज्यादा घायल हो गए हैं और 20 लापता बताए जा रहे हैं। घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है। पुलिस, एंबुलेंस के साथ घटना स्थल पर बचाव कार्य में लगी है।

कहां की है घटना

घटना बिहार के रक्सौल के रामगढ़वा थाने के नरीरगीर में शुक्रवार शाम को हुई। यहां एक ईंट भट्ठे में हुए विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना में मौके पर मौजूद करीब दो दर्जन मजदूर घायल हो गए। करीब 20 लोग अब भी लापता हैं। कम से कम 10 एंबुलेंस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान जारी है।

कैसे हुआ विस्फोट

यह चिमनी रामगढ़वा के नरीरगीर गांव के पास स्थित है। मिली जानकारी के अनुसार ईंट के भट्ठे को जलाने के दौरान चिमनी में विस्फोट हो गया। चिमनी से धुआं निकलते ही धमाका हुआ और ऊपर का हिस्सा करीब 30-40 फीट की ऊंचाई पर टूट गया जिससे नीचे बैठे लोग उसके मलबे में दब गए। जिसमें चिमनी मालिक समेत दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना शाम करीब 4.30 बजे की है।

मच गई चीख पुकार

विस्फोट के बाद घटनास्थल के पास चीख पुकार मच गई। किसी का पैर उड़ गया तो किसी का धड़। जिनकी मौत हुई है, उनकी लाश पहचानने में भी मुश्किल हो रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें