पटना IIT, 11 'ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप', सम्राट कैबिनेट की पहली बैठक में 22 बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी

Bihar Cabinet Decision: बिहार मंत्रिमंडल ने बुधवार को विकास, रोजगार, धार्मिक पर्यटन, महिला सुरक्षा और शहरी विस्तार से जुड़े 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक राज्य में 11 नए टाउनशिप ,भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी )पटना के लिए 344 करोड़ रुपये, 75 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के आधुनिकीकरण तथा सारण जिले के सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर के विकास सहित कई निर्णय लिये गये।

Bihar Cabinet Decision: बिहार सरकार ने राज्य में सुनियोजित शहरीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 ’ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप’ विकसित करने का निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चयनित टाउनशिप क्षेत्रों में भूमि के क्रय-विक्रय, हस्तांतरण तथा किसी भी प्रकार के नए निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह पाबंदी तब तक प्रभावी रहेगी, जब तक इन क्षेत्रों का मास्टर प्लान अधिसूचित नहीं हो जाता। साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी )पटना के लिए 344 करोड़ रुपये, 75 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के आधुनिकीकरण तथा सारण जिले के सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर के विकास सहित कई निर्णय लिये गये।

Bihar Satellite Townships in Bihar

बिहार कैबिनेट में बड़े फैसले (फोटो-@samrat4bjp)

प्रधान सचिव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य इन क्षेत्रों में अनियोजित निर्माण को रोकना है, ताकि भविष्य में इन्हें विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त नए आर्थिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान अधिसूचित करने के लिए शहरों को दो समूहों में बांटा गया है। पहले समूह में पटना, सोनपुर, गया, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया और मुंगेर को रखा गया है, जिनका मास्टर प्लान (पटना के संदर्भ में जोनल प्लान) 31 मार्च 2027 तक अधिसूचित किया जाना है।

End of Feed