Bihar Bridge Collapse: कभी सुपौल, तो कभी भागलपुर; ये हैं बिहार में पुल टूटने की बड़ी दुर्घटनाएं

बिहार के सुपौल में शुक्रवार को देश के सबसे लंबे निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया। इस पुल के टूटने से बिहार में हुई ऐसी घटनाएं ताजा हो गई। जानिए कि बिहार में कब-कब पुल टूटने की बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं।

Bihar Bridge Collapse: 22 मार्च को बिहार में राज्य का सबसे बड़ा उत्सव 'बिहार दिवस' मनाया जा रहा है और इसी दिन सुबह एक दुखद हादसा हो गया। बिहार के सुपौल में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है और नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Bihar Bridge Collapse

बिहार के सुपौल में टूटा पुल।

आपको बता दें कि यह पुल देश का सबसे बड़ा निर्माणाधीन पुल है, जो कोसी नदी पर बन रहा है। इस पुल की लंबाई 10.5 किलोमीटर है और यह सुपौल के बकौर से मधुबनी के भेजा के बीच बन रहा है। इसका निर्माण भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। सुपौल में इस पुल के गिरने से बिहार के कई बड़े पुल गिरने की घटनाएं ताजा हो गई।

End of Feed