Bihar Assembly Election: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर टकराव, तेजस्वी यादव ने सभी दलों से की ये मांग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीट बंटवारे पर महागठबंधन की अगली बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव ने गुरुवार को गठबंधन की चौथी बैठक में सभी सहयोगी दलों से सीटों की जानकारी मांगी।

बिहार विधासनभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन की चौथी बैठक 12 जून को पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में महागठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सभी घटक दलों से चुनाव लड़ने वाली सीटों का ब्योरा मांगा है।

tejashwi Yadav on center govt

RJD नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

सभी दलों को अगली बैठक से पहले यह जानकारी कमिटी को देने के लिए कहा गया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के विधायक अजय कुमार ने बताया कि बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर संयुक्त आंदोलन करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है।

End of Feed