Patna Electricity Bill Collection: सावधान! आज ही जमा कर दें बिल, अगले माह से हर दिन कटेगा 100 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 02:19 PM IST

Patna Electricity Connection Disconnection: राजधानी में बिजली बिल भुगतान को लेकर सख्ती बरती जा रही है। आप भी बिल जमा करने में लापरवाही कर रहे हैं तो अगले महीने आपका कनेक्शन कट जाएगा। बिजली विभाग ने बकाएदारों का कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है। एक महीने का भी बिल बकाया रहने पर उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। दरअसल, विभाग अगले दो महीने में बकाएदारों को शून्य करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक महीने का भी बिल बकाया रहने पर कटेगी बिजली
  • बिल जमा करने को तीन महीने से अधिक समय नहीं मिलेगा
  • मार्च तक बकाएदारों को शून्य करने का है लक्ष्य


Patna News: पटना में फरवरी से हर दिन बिजली विभाग के 100 बकाएदारों का कनेक्शन काटा जाएगा। उन उपभोक्ताओं का भी कनेक्शन कटेगा, जिनका एक महीने का बिल भुगतान नहीं हुआ है। उपभोक्ताओं को तीन महीने से अधिक समय बिजली भुगतान के लिए नहीं दिया जाएगा। बिजली कंपनी ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। कंपनी का लक्ष्य है कि मार्च तक बकाएदारों की संख्या शून्य हो। कंपनी ने पेसू समेत हर मंडल को यह आदेश दे दिया है। पेसू में एक महीने से अधिक वाले 40 हजार बकाएदार हैं। जबकि सूबे में इनकी संख्या 10 लाख से अधिक है।

bihar vidyut bhawan ani

बिहार विद्युत भवन से जारी हुआ है आदेश

बिजली कंपनी द्वारा जेईई और एईई को बकाएदारों के विरुद्ध अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी है। इन दोनों को हर दिन मुख्यालय को कनेक्शन काटे जाने की रिपोर्ट जमा करनी है। लक्ष्य के मुताबिक कनेक्शन नहीं काटे जाने पर इनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। कंपनी ने अपने आदेश में कहा है कि फरवरी से मार्च तक कनेक्शन काटा जाना है। पहले भी कई बार बकाएदारों को बिल भुगतान करने के लिए कहा गया था। अब कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed