बिहार चुनाव में उतरने के कयासों के बीच मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान- “मौका मिला तो गर्व की बात होगी”

हाल ही में मैथिली ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इसके बाद मैथिली ठाकुर के राजनीति में पदार्पण की संभावनाओं पर अटकले लगाई जाने लगी थीं। अब इसपर मैथिली का बयान सामने आया है।

Maithili Thakur On Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बीच राज्य की प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर के राजनीति में उतरने की चर्चा जोरों पर है। जबलपुर के भेड़ाघाट में आयोजित नर्मदा महोत्सव में शामिल होने पहुंचीं मैथिली ठाकुर ने पहली बार इन अटकलों पर खुलकर अपनी बात रखी।

maithili thakur news

नित्यानंद राय और विनोद तावड़े के साथ मैथिली ठाकुर (चित्र साभार: @TawdeVinod)

“मौका मिला तो यह मेरे लिए बड़ी बात होगी”

मीडिया से बातचीत में मैथिली ठाकुर ने कहा, “पिछले कुछ दिनों से जिस तरह मेरे नाम को लेकर चर्चा हो रही है, उससे लगता है कि कुछ नया होने वाला है। अगर चुनाव में उतरने का मौका मिलता है तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी।” उन्होंने कहा कि राजनीति में आने पर उनका ध्यान केवल इस बात पर रहेगा कि वह लोगों की मदद किस तरह कर सकती हैं।

End of Feed