बिहार की बड़ी खबरें, 16 अगस्त 2023: CM नीतीश ने पूर्व पीएम वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, भारी बारिश के कारण उफान पर राज्य की कई नदियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2023, 08:22 PM IST

Bihar News in Hindi, Bihar Ki Taaja Khabar (आज की बिहार की ताजा न्यूज़ लाइव, आज के बिहार समाचार) 16 अगस्त 2023: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ओर जहां दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की पूण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, दूसरी ओर राज्य के कई जिलों से वारदात की बड़ी खबरें भी सामने आईं हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • यहां पढ़ें बिहार की हर छोटी-बड़ी खबरें
  • नीतीश कुमार ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
  • राज्य के कई जिलों में संगीन वारदात

Bihar Ki Taaja Khabar (आज की बिहार की ताजा न्यूज़ लाइव, आज के बिहार समाचार) 16 अगस्त 2023 LIVE : बिहार के सभी जिलों-कस्बों की सभी बड़ी-छोटी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। इनमें राजनीतिक, समाजिक, आपराधिक, मनोरंजन से जुड़ी सभी खबरें शामिल होंगी। दिनभर आप इस पेज पर बने रहें और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें।

Bihar News

  • बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहूंचे। दिल्ली पहूंच कर नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके समाधिस्थल पर श्रद्धांजलि दी।
  • बिहार के सिवान जिले में आंदर थाना क्षेत्र में बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक शाखा के नीचे खड़ी बाइक से अज्ञात लुटेरों ने डिग्गी तोड़कर 2 लाख रुपये लूट लिए।
  • छपरा में डेरनी थाने के डेरनी-दिघवारा में डेरनी पुलिस ने एक लवारिश लाश बरामद की है। यह घटना डेरनी-दिघवारा मुख्य मार्ग पर लोहछा चौक से करीब पांच सौ गज दूर सड़क के किनारे हुई। पुलिस अभी लाश की पहचान नहीं कर पाई।
  • बेगूसराय में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने विपक्षी एकता पर बुधवार को मीडिया से बात करते हुए तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष के विरोध के बावजूद भी तीन महत्वपूर्ण बिल पास हो गए।
  • बिहार शरीफ के राजगीर में चल रहे पुरुषोत्तम मास मेला में महिलाओं से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर लाठी चार्ज की। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात शोभा सम्राट थिएटर के बाहर देर रात कुछ लड़के आने जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।
  • बिहार व नेपाल में भारी बारिश की वजह से प्रदेश की नदियां उफना गई हैं। कोसी और गंडक नदी विकराल रुप धारण कर चुकी हैं। जिससे आस पास के कई गांवों से संपर्क टूट चुका है। हालात इतना बिगड़ चुका है कि प्रशासन सुपौल के निवासियों से घर छोड़ बाहर आने की अपील कर रही है।
  • बुधवार सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र मे पुरानी बाजार मे भूमी विवाद को लेकर बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मामला डेढ़ फीट जमीन को लेकर हुआ था। यह विवाद लंबे समय से चल रहा था। इस विवाद को लेकर रात में पंचायत भी हुई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
  • बिहार के बक्सर जिला में गंगा में स्नान करने गए दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों लाश को बरामद कर ली है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
  • छपरा शहर के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। हत्या के चार दिन के बाद पुलिस ने बुधवार को शव बरामद किया है। यह शव पुलिस ने छपरा शहर के रेलवे ट्रैक से की। पुलिस इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है।
  • मंगलवार देर रात बिहार के अररिया में नरपतगंज क्षेत्र अंतर्गत पथरहा पंचायत से महिला से दहेज के मामले में 25 वर्षीय विवाहिता महिला की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को बरामद कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया गया है।

End of Feed