Bihar Weather: तीन दिनों तक गर्मी की मार झेलेगा बिहार, अगली बारिश तक सताएगी उमस

आज का मौसम बिहार, 8 June 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मौसम बदल चुका है, शनिवार से ही बारिश की संभावनाएं खत्म हो गई थीं। इक्का दुक्का इलाकों में बौछारों के अलावा बिहार आज भी सूखा रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून से बारिश की संभावनाएं बनेंगी जिसके बाद मौसम में कुछ ठंडक आ सकती है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Bihar Patna Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: पिछले दिनों बारिश और आंधी से जूझ रहा बिहार अब गर्मी से जूझेगा। मंगलवार तक बिहार के किसी इलाके में संतोषजनक बारिश के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य में तापमान बढ़ने की भी संभावनाएं जताई हैं। फिलहाल कोई साइक्लोनिक सर्कुलेशन नहीं दिखाई दे रहा है, इसलिए अगली बारिश होने तक राज्य में उमस भरी गर्मी पड़ेगी।

bihar weather 8 june

बिहार में गर्मी से होगा हाल बेहाल

आज का मौसम

कल चंपारण, किशनगंज और मुंगेर के एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई थी, कुछ फुहारें भी पड़ीं लेकिन आज के लिए बारिश की संभावना केवल किशनगंज और अररिया के एक या दो जगहों पर है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश भर में आज पारा चढ़ेगा। यही हाल 10-11 तारीख तक बना रहेगा। इसके बाद प्री मानसूनी गतिविधियां फिर अपना असर दिखाएंगी। प्रदेश के कई इलकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनेगी।

End of Feed