बिहार में रूठे मॉनसून ने बढ़ाई गर्मी, आज 21 जिलों में बारिश के आसार; जानें कैसा रहेगा अगस्त में मौसम-ए-मिजाज

Bihar weather: बिहार में मॉनसून वापस आ रहा है। बारिश का असर पश्चिम चंपारण में साफ दिख रहा है। यहां मॉनसून की बारिश से बुधवार का मौसम सुहावना बना हुआ है। आज बिहार के 21 जिलों में बारिश होने की संभावना है-

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून वापस आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से मॉनसून के एक्टिव होने की संभावना है। भले ही जुलाई में मॉनसून कमजोर रहा हो। लेकिन, विभाग के अनुसार अगस्त माह में पूरे बिहार में मॉनसून की तेज बारिश होगी। अबतक पूरे प्रदेश में 35% बारिश हुई है। बता दें कि बिहार के पटना, भभुआ, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर और सारण में इस बार 50% कम बारिश दर्ज की गई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पिछले 15 दिनों में कहीं भी बारिश नहीं हुई है। वहीं कहीं-कहीं केवल हल्की बारिश दर्ज की गई है।

weather

बिहार का मौसम

इन जिलों में होगी बारिश

End of Feed