Bihar Ka Mausam: बिहार में गर्मी का सितम, 5 जिलों में 40 डिग्री के करीब पारा, आने वाले दिनों में तेज गर्म हवा बरपाएगी कहर

आज का मौसम बिहार, 29 March 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज भी गर्मी सताने वाली है। पटना समेत कई जिलों में हॉट जैसे हालात देखने को मिल सकते हैं। आने वाले दिनों में तेज हवाओं के बहाव से गर्मी और परेशान करेगी। साथ ही तापमान में भी इजाफा होने की संभावना है।

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में मार्च के महीने में ही गर्मी का कहर शुरू हो गया है। अभी से मई-जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। प्रदेश में तापमान भी लगातार ऊपर चढ़ रहा है। ज्यादातर जिलों में सामान्य से ऊपर तापमान बना हुआ है। शुक्रवार को 5 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। आज कई जिलों में हीटवेव जैसे हालात भी बन सकते हैं। हालांकि इसको लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में लोगों का गर्मी से और बुरा हाल होने की संभावना है।

Heat

सांकेतिक फोटो

इन जिलों में हॉट डे जैसी स्थिति

बिहार के कई जिलों में आज हॉट डे जैसी स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार औरंगाबाद, भोजपुर, कैमूर, बक्सर, रोहतास, पटना, गया, सीवान, वैशाली, नालंदा, सारण, नवादा, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा, जमुई और बांका में ऐसे हालात देखने को मिल सकते हैं। प्रदेश में अगले 24 घंटों में कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बिहार में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिससे गर्मी का असर रात में भी महसूस होगा।

End of Feed