दिल्ली में तेज हवाएं
मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होती जाएगी। तेज धूप के साथ दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। बताया जा रहा है कि बीच-बीच में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भी तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान की बात करें तो आज शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है।
दिल्ली में भीषण गर्मी
30 मार्च से शहर का मौसम फिर बदलने लगेगा। रविवार से शहर में तेज हवाओं का दौर थम जाएगा। यहां मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि अप्रैल की शुरुआत गर्म और शुष्क मौसम के साथ होगी। आगामी दिनों में पड़ने वाली गर्मी को देखते हुए लोगों ने एसी और कूलर की सफाई शुरू कर दी है। ताकि उन्हें गर्मी में परेशानी का सामना न करना पड़े। गर्मी से बचने के लिए लोग पहले ही आवश्यक सारे जतन करने में जुट गए हैं।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कहीं तेज हवाओं का दौर जारी है तो वहीं कहीं मौसम साफ बना हुआ है। गुरुग्राम और फरीदाबाद के मौसम की बात करें तो यहां आसमान साफ है और तेज धूप खिली रहेगी। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान क्रमशः 18 और 21 डिग्री रह सकता है वहीं अधिकतम तापमान क्रमशः 34 और 36 रह सकता है। इसके अलावा गाजियाबाद और नोएडा में आज भी तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 18 और 20 डिग्री रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान क्रमश 32 और 34 डिग्री रह सकता है। तेज हवाओं के कारण तापमान में कमी आने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
