पटना

Bihar News: नल जल योजना के लिए जीरो ऑफिस डे अभियान, 15 हजार 609 योजनाओं का निरीक्षण

Bihar News: बिहार में जीरो ऑफिस डे अभियान में विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय में बैठने के बजाय जमीनी स्तर पर जाकर जलापूर्ति योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जांच करते हैं। साथ ही लाभुकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी दर्ज करते है|

Image

बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Bihar News: बिहार में "हर घर नल का जल" योजना के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) जीरो ऑफिस डे अभियान चला रहा है। इसके तहत 15 हजार 609 जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान 15 हजार 286 योजनाएं क्रियाशील, 213 योजनाएं असंतोषजनक, 274 योजनाएं बंद पाई गईं। बंद जलापूर्ति योजनाओं में से 128 योजनाओं को दोबारा चालू करवा लिया गया है। असंतोषजनक पाई गई और वर्तमान में बंद कुल 146 योजनाओं को 24 घंटे के अंदर में सुधारने के लिए मुख्यालय ने निर्देश जारी किया है।

बंद योजनाओं को 24 घंटे में चालू करने का निर्देश

पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार ने बताया कि जलापूर्ति योजनाओं से जुड़े किसी भी माध्यम से शिकायत मिलने पर विभाग निर्धारित समयसीमा में उसका समाधान करता है। इसकी जानकारी एमआईएस पर दर्ज की जाती है। इस अभियान से उन क्षेत्रों तक भी पहुंचा जा रहा है, जहां से कोई प्रत्यक्ष फीडबैक नहीं मिलता था। अभियान में बंद योजनाओं को 24 घंटों के भीतर दोबारा चालू करने का निर्देश दिया है।

जमीनी स्तर पर जीरो ऑफिस डे अभियान

जीरो ऑफिस डे अभियान में विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय में बैठने के बजाय जमीनी स्तर पर जाकर जलापूर्ति योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जांच करते हैं। साथ ही लाभुकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी दर्ज करते है। इससे समय की बचत के साथ लाभार्थियों को सुरक्षित पेयजल देना सुनिश्चित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के निरीक्षण अभियान जारी रखे जाएंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें