बिहार में कहीं मौसम मस्ताना-कहीं बरस रही आग, आज इन जिलों में गरज के साथ होगी बारिश

आज का मौसम यूपी, 2 June 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार के कई जिलों में आज गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा कई जिलों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Bihar Rain Alert Today: बिहार में कहीं मौसम मस्ताना बना हुआ है, तो वहीं कुछ जिलों में सूर ज आग बरसा रहा है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में देर रात हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। जिससे पटना समेत 20 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत महसूस हुई है। आज भी कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन बिहार के दक्षिण हिस्से में लू चलने के आसार बने हुए हैं। गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar weather

बिहार में आज का मौसम

आज गरज के साथ बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के उत्तर पूर्व और उत्तर मध्य भागों के कुछ हिस्सों में बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के भी आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के दक्षिण और उत्तर पश्चिमी भागों में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बिहार के पश्चिमी और दक्षिण मध्य भागों के शेष जिलों के कुछ स्थानों पर गर्म और आद्र दिन होने के भी आसार हैं। इसके लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed