Bihar Weather Today: बिहार में मॉनसून का राज, इन जिलों में भारी बारिश-वज्रपात के आसार; Alert जारी

Bihar weather: बिहार में मॉनसून एक्टिव है, जिस वजह से यहां बारिश का दौर जारी है। विभाग के अनुसार जुलाई माह में यहां वज्रपाद और आंधी के साथ बारिश की संभावना है, जिसके लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं आज का मौसम-

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में मॉनसून एक्टिव
  • इन जिलों में होगी भारी बारिश
  • विभाग ने किया जारी Alert

Bihar weather: बिहार में पिछले कई दिनों से मॉनसून एक्टिव है। हालांकि, जून माह में कई जिलों में बारिश हुई, तो वहीं कई जिलों में लोगों को बारिश का इंतजार करना पड़ा। लेकिन, जुलाई माह के शुरू होते ही पूरे बिहार में मॉनसून की बारिश हो रही है। बरसात के मौसम ने यहां अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। विभाग के अनुसार मॉनसून की अच्छी बारिश होना जरूरी भी है। अभी तक सभी जिलों में जितनी बारिश होनी चाहिए, उतनी नहीं हुई है। लेकिन, जुलाई माह में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव हो सकता है। जिससे मौसम विभाग ने अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। कल भी बिहार के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। विभाग का अनुमान है कि आज पटना समेत बिहार के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही कुछ जिलों में आंधी और वज्रपाद गिरने के भी आसार हैं। पटना समेत कई इलाकों में हफ्ते भर के लिए अलर्ट लगा दिया गया है।

bihar weather

बिहार का मौसम

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

End of Feed