पटना

गर्मी-उमस के सितम से बेचैन बिहार, कब मॉनसून पकड़ेगा रफ्तार? इन जिलों में बारिश-ठनका का अलर्ट

Bihar Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: बिहार में सूरज के तल्ख तेवर और मॉनसून की बेरुखी से गर्मी और उमस अपने चरम पर है। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, आईएमडी ने 20 जुलाई से मॉनसून (Monsoon) के दोबारा से एक्टिव होने की बात कही है। अगर, ऐसा होता है तो बारिश का दौर देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं आने वाले 5 दिन में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

Image

बिहार में मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मॉनसूनी बारिश (Monsoon Rain) कमजोर पड़ती नजर आ रही है, जिससे चिपचिपाती गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। अधिकतर जिलों में लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं। गुरुवार को जहां बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए नजर आए तो शुक्रवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से मौसमी चक्र में परिवर्तन हो सकता है, जिससे अनुमान है कि मॉनसून की रफ्तार बढ़ जाएगी। आईएमडी में बादलों की आवाजाही के बीच तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगर, एक बार फिर मॉनसून अपने कलेवर में लौटता है तो जाहिर सी बात है कि राज्य में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

20 जुलाई से एक्टिव होगा मॉनसून

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 20 जुलाई से मौसम अपने तेवर दिखाएगा और एक बार फिर मॉनसून के सक्रिय होने से राज्य में पानी ही पानी नजर आएगा। हालांकि, पटना समेत कई जिलों में बारिश का अंदेशा नहीं लग रहा है। शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल तो छाए रहने का अनुमान है, लेकिन जमीन तक बूंदे पहुंचेंगी इसकी गुंजाइश कम नजर आ रही है। दोपहर के वक्त कड़क धूप निकलने से धरती से गर्म हवा निकल रही है, जो उमस का सबसे बड़ा कारण बन रही है। फिलहाल, प्रदेश के सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार समेत दक्षिणी भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है।

गर्मी से बेहाल पटना (Humidity in Patna)

खासकर, पटना इन दिनों गर्मी के सितम से बैचेन नजर आ रहा है। शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पटना के दिन और रात के तापमान में 6.9 डिग्री सेल्सियस तापमान में अंतर दर्ज किया गया है।

बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से उठेगा मॉनसून

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के हवाले से आज पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक ताजा निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है, जिससे मॉनसून के एक्टिव होने के चांस हैं। अगर, ऐसा होता है तो फिर से बिहार में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। अगर, आईएमडी की मानें तो 23 जुलाई तक राज्य के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक, बिहार के बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया और नवादा में कई स्थानों पर 22 जुलाई को बारिश की संभावना बन रही है। वहीं, 23 जुलाई को सिवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!